विदेश की खबरें | इमरान खान की पार्टी ने गौहर खान को पार्टी का अध्यक्ष दोबारा नामित किया: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बैरिस्टर गौहर खान को एक बार फिर पार्टी का अध्यक्ष नामित किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 26 फरवरी जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बैरिस्टर गौहर खान को एक बार फिर पार्टी का अध्यक्ष नामित किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने शीर्ष पद के लिए बैरिस्टर अली जफर को नामित करने के अपने पहले को पलटते हुए एक बार फिर गौहर खान को अपना अध्यक्ष नामित किया है।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के निर्देश पर पिछले साल दिसंबर में हुए अंतर-पार्टी मतदान के बाद 45 वर्षीय बैरिस्टर गौहर को 71 वर्षीय खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। इस चुनाव के फैसले को पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनौती दी थी, जिसे बाद में अदालती लड़ाई के बाद रद्द कर दिया गया।

इसके बाद, शीर्ष चुनावी निकाय ने पार्टी को उसके प्रतिष्ठित ‘क्रिकेट बल्ले’ चुनाव चिह्न से वंचित कर दिया गया था और गौहर पार्टी प्रमुख नहीं रहे थे।

गौहर ने पिछले सप्ताह यह घोषणा थी कि पार्टी के अगले अध्यक्ष के उम्मीदवार बैरिस्टर अली जफर हैं और इसके लिए अंतरिम चुनाव तीन मार्च को होंगे।

पार्टी के सूत्रों के हवाले से ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि जफर ने अध्यक्ष पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा रविवार दोपहर तीन बजे समाप्त हो गई और केवल गौहर ने शीर्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद पूर्व सत्तारूढ़ दल ने गौहर खान को पार्टी अध्यक्ष नामित किया।

ईसीपी और उच्चतम न्यायालय द्वारा दिसंबर में हुए अंतर-पार्टी चुनावों को गैरकानूनी घोषित करने के बाद पार्टी का शीर्ष पद एक महीने से अधिक समय से खाली था।

पार्टी तीन मार्च को नए सिरे से संगठनात्मक चुनाव कराएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी