विदेश की खबरें | इमरान खान इस्लामाबाद की अदालत से पहले लाहौर उच्च न्यायालय में पेश होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश होंगे और आश्वासन देंगे कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को देख रहे न्यायाधीश के समक्ष शनिवार को उपस्थित होने को तैयार हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 17 मार्च अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को यहां एक अदालत के समक्ष पेश होंगे और आश्वासन देंगे कि वह अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को देख रहे न्यायाधीश के समक्ष शनिवार को उपस्थित होने को तैयार हैं।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान (70) तोशाखाना मामले में गिरफ्तारी से बच रहे हैं और अपने जमान पार्क स्थित घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं जिसे उसके सैकड़ों समर्थकों ने घेर रखा है।

पिछले कुछ दिन से समर्थकों की पुलिस और रेंजर्स से झड़प हो रही हैं।

पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने शुक्रवार को मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘इमरान खान खुद लाहौर उच्च न्यायालय आएंगे और न्यायाधीश को आश्वासन देंगे कि वह इस्लामाबाद की अदालत में जाने को तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि अदालत को शपथपत्र भी दिया गया है।

इस्लामाबाद में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को खान के लिए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट दोबारा जारी किया था और पुलिस को 18 मार्च तक उन्हें अदालत में लाने को कहा था।

न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि खान को अदालत से किसी तरह की राहत मिलने से पहले बिना शर्त आत्मसमर्पण कर देना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट