विदेश की खबरें | आम चुनाव की योजना साझा किये जाने की स्थिति में इमरान खान अक्टूबर तक इंतजार करने को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि यदि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नीत गठबंधन सरकार निष्पक्ष आम चुनाव कराने के लिए उनके साथ कोई योजना साझा करती है तो वह अक्टूबर तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, पांच अप्रैल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि यदि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) नीत गठबंधन सरकार निष्पक्ष आम चुनाव कराने के लिए उनके साथ कोई योजना साझा करती है तो वह अक्टूबर तक इंतजार करने के लिए तैयार हैं। मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख खान संसद में अपने खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद से शीघ्र राष्ट्रीय चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग अक्टूबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है।

क्रिकेट खिलाड़ी से राजनीतिक नेता बने खान ने कहा कि वह चुनावों के लिए अक्टूबर तक इंतजार करने को तैयार हैं, हालांकि उनका फैसला पीडीएम नीत गठबंधन सरकार की इच्छा पर निर्भर करता है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि गठबंधन सरकार उनके साथ कोई ‘रोडमैप’ साझा कर यह सुनिश्चित करती है कि हर चीज व्यवस्थित रूप से होगी, तब वह चुनावों के लिए अक्टूबर तक इंतजार कर सकते हैं।

वीडियो लिंक के जरिये अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए खान ने पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के आदेश को निरस्त करने और 14 मई को पंजाब विधानसभा चुनाव कराने संबंधी उच्चतम न्यायालय के फैसले की सराहना की।

शीर्ष न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की पीठ ने राजनीतिक महत्व रखने वाले इस राज्य में चुनावों के लिए 14 मई की तारीख तय की है।

खान ने संभवत: पूर्व प्रधानमंत्री एवं पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘मौजूदा सरकार चुनावों से बचने के लिए हर तरकीब का इस्तेमाल कर रही है, जो लंदन योजना का हिस्सा है।’’

पिछले साल नवंबर में अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बाद से खान ‘लंदन योजना’ का जिक्र करते रहे हैं। उनके मुताबिक, इसमें उनकी हत्या की साजिश और एक नियुक्ति पर सहमत होने के बदले ‘भगोड़े’ नवाज शरीफ की सत्ता में वापसी के वादे करना शामिल है।

पाकिस्तान में पिछला आम चुनाव जुलाई 2018 में हुआ था और पाकिस्तान की मौजूदा नेशनल असेंबली का कार्यकाल अक्टूबर 2023 तक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट