विदेश की खबरें | इमरान खान पाकिस्तान सरकार या किसी भी संस्था के साथ सुलह वार्ता के लिए तैयार हैं: पार्टी नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता जुनैद अकबर ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान की सरकार या किसी भी संस्था के साथ सुलह वार्ता करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें बंदूक दिखाकर मजबूर नहीं किया जा सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 11 अप्रैल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वरिष्ठ नेता जुनैद अकबर ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान की सरकार या किसी भी संस्था के साथ सुलह वार्ता करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें बंदूक दिखाकर मजबूर नहीं किया जा सकता है।

इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता अकबर ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह संविधान और कानून की शुचिता के लिए किसी से भी बात करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें बंदूक दिखाकर मजबूर नहीं किया जा सकता।

खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। अप्रैल, 2022 में उनकी सरकार गिराये जाने के बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए हैं।

अकबर ने कहा, ‘‘हमारे दरवाजे बातचीत के लिए हमेशा खुले हैं, लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि खान साहब और हमारे कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर और उन्हें जेल भेजकर वह अपनी इच्छा जबरन हमारे ऊपर थोपेगा, तो यह उनका भ्रम है।’’

अकबर ने यह भी कहा कि संस्थाओं को अपने कानूनी दायरे में रहकर ही काम करना चाहिये और ऐसा ही राजनीतिक दलों को भी करना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘‘हम संविधान और कानून को बनाए रखने के लिए सरकार अथवा संस्थाओं से बातचीत करने के लिए तैयार हैं।’’

खान की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन पर अकबर ने कहा, ‘‘यह सिर्फ खान साहब का मुद्दा नहीं है; यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। संस्थाओं और जनता के बीच की खाई काफी बढ़ गई है...हम बार-बार जनता द्वारा समर्थित मजबूत संस्थाओं की जरूरत पर जोर देते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी