विदेश की खबरें | इमरान खान, उनके बेटों को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पंजाब में हुए हमले के कुछ दिन बाद उनकी और उनके बेटों की सुरक्षा में खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय पुलिस से कमांडो का एक अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 11 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पंजाब में हुए हमले के कुछ दिन बाद उनकी और उनके बेटों की सुरक्षा में खैबर पख्तूनख्वा प्रांतीय पुलिस से कमांडो का एक अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है।

बहरहाल, खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पंजाब प्रांत में गठबंधन सरकार में शामिल है, लेकिन पार्टी को खान पर हुए हमले के बाद से पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं रहा है। लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके में तीन नवंबर को हुए हमले में खान के दाहिने पैर में गोली लगी थी। उस समय खान शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे।

लाहौर में खान और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांतीय पुलिस के कमांडो का अतिरिक्त दस्ता तैनात किया गया है।

‘पीटीआई’ ने कहा, ‘‘केपी पुलिस के कमांडो के एक विशेष दस्ते ने शुक्रवार को इमरान खान और उनके बेटों की निजी सुरक्षा संभाली।’’

खान के दो बेटे अपने पिता से मिलने बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे थे।

इस बीच, पंजाब पुलिस ने भी खान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है।

गृह मामलों पर मुख्यमंत्री के विशेष सहायक उमर सरफराज चीमा ने कहा, ‘‘हमारे पास ताजा रिपोर्ट है कि इमरान खान की जान को खतरा है। इसलिए, उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड