विदेश की खबरें | सुप्रीम कोर्ट के वकील की हत्या के बाद इमरान खान पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की हत्या के मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, सात जून पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील की हत्या के मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनकी पार्टी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वकील अब्दुल रज्जाक शर की मंगलवार को बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी गई जब वह प्रांतीय उच्च न्यायालय जा रहे थे।

शर के बेटे सिराज अहमद ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनके पिता की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान के इशारे पर हत्या की गई।

पीटीआई पार्टी ने व्हाट्सएप संदेश में पुष्टि की कि 70 वर्षीय खान का नाम शहर के शहीद जमील काकड़ पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में है।

पार्टी द्वारा साझा की गई प्राथमिकी की प्रति के अनुसार, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और उन्हें धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने कहा, “मैंने प्राथमिकी में इमरान खान का नाम इसलिए लिया है क्योंकि मेरे पिता को उनके कहने पर धमकियां दी जा रही थीं।”

शर ने खान और पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के खिलाफ बलूचिस्तान उच्च न्यायालय में अनुच्छेद 6 के तहत कार्यवाही के लिए एक संवैधानिक याचिका दायर की थी, जो अप्रैल 2022 में नेशनल असेंबली को अवैध रूप से भंग करने के लिए उच्च राजद्रोह से संबंधित थी। तब संयुक्त विपक्ष ने पीटीआई सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था।

इससे पहले, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सहयोगी अताउल्लाह तरार ने आरोप लगाया था कि देशद्रोह के एक मामले में जवाबदेही से बचने के लिए खान के इशारे पर शर की हत्या की गई थी।

पीटीआई के प्रवक्ता रऊफ हसन ने दावे को खारिज करते हुए इसके बजाय प्रधानमंत्री शरीफ और गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट