जरुरी जानकारी | मूंगफली, बिनौला, पामोलीन के भाव में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. साबुत मूंगफली खाने वालों की मांग बढ़ने की वजह से बुधवार को देश के प्रमुख बाजारों में मूंगफली तेल-तिलहन के अलावा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में सुधार आया। खल का दाम कमजोर रहने के बीच बिनौला तेल के दाम में भी तेजी रही।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर साबुत मूंगफली खाने वालों की मांग बढ़ने की वजह से बुधवार को देश के प्रमुख बाजारों में मूंगफली तेल-तिलहन के अलावा कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में सुधार आया। खल का दाम कमजोर रहने के बीच बिनौला तेल के दाम में भी तेजी रही।

वहीं विदेशों में पामोलीन का दाम सोयाबीन से भी मजबूत होने के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मलेशिया एक्सचेंज में घट बढ़ चल रही है। शिकागो एक्सचेंज मंगलवार रात भी तेज बंद हुआ था और फिलहाल भी यहां तेजी है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि जाड़े में साबुत मूंगफली खाने वालों की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार है। लेकिन फिर भी हाजिर बाजार में इसका भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे चल रहा है। आयात लागत के मामले में पामोलीन तेल का भाव सोयाबीन से अधिक हो गया है। इसके असर से देश में सीपीओ और पामोलीन तेल के दाम में भी सुधार दिखा। बिनौला तेल के दाम में भी सुधार रहा।

सरसों और सोयाबीन तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 6,600-6,650 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,200-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,350 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,170-2,470 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 13,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,280-2,380 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,280-2,405 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,775 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,750 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 14,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 13,500 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 4,375-4,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,075-4,110 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,100 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट