जरुरी जानकारी | मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार, बाकी के दाम टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में सुधार के बीच बृहस्पतिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली को छोड़कर लगभग सभी तेल-तिलहन (सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल) कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर विदेशी बाजारों में सुधार के बीच बृहस्पतिवार को देश के तेल-तिलहन बाजारों में मूंगफली को छोड़कर लगभग सभी तेल-तिलहन (सरसों, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल) कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार है। कल रात शिकॉगो एक्सचेंज में गिरावट आई थी लेकिन फिलहाल यहां सुधार है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अगले महीने खेतों में सरसों की नयी फसल दिखने लगेगी जिसके चलते बाजार धारणा खराब होना शुरू होने का खतरा है। हालांकि, इसकी तैयार फसल फरवरी तक आना संभव है पर उपज को लेकर बाजार की धारणा पहले से बनने लगती है। ऐसी स्थिति में पिछले साल का ही सरसों जब नहीं खपा है तो नई फसल को लेकर भी चिंता हो सकती है। देश में सस्ते आयातित तेलों की बहुतायत बनी रही तो पिछले साल के बचे सरसों का रिफाइंड भी बनने की संभावना नहीं रह गई है। इन बातों को लेकर किसी को भी चिंता व्यक्त करते नहीं सुना जा रहा है।

सूत्रों ने कहा कि मौजूदा स्थिति में तेल व्यापारी, तिलहन किसान और पेराई मिलें सभी परेशान हैं। उपभोक्ताओं को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अधिक तय किये जाने की वजह से खाद्य तेल मंहगे में खरीदने की मजबूरी है।

सूत्रों ने कहा कि गिरावट के आम रुख के विपरीत जाड़े में भुनी मूंगफली सीधा खाने वालों की मांग होने से मूंगफली तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती आई।

बृहस्पतिवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,440-5,490 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,975-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,250 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,425-2,700 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,700 -1,795 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,700 -1,810 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,200 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,650 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,375 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 8,875 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 7,950 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,025-5,075 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,825-4,875 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,050 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\