देश की खबरें | मणिपुर में बाढ़ की स्थिति में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार देखा गया और बारिश कम होने के बाद नदियों का जलस्तर कम होने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इम्फाल, पांच जून मणिपुर में बृहस्पतिवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार देखा गया और बारिश कम होने के बाद नदियों का जलस्तर कम होने लगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि असम राइफल्स और सेना ने राज्यभर में 'ऑपरेशन जलराहत-दो' के तहत बचाव और राहत कार्य जारी रखा है। राज्य 31 मई से भारी बारिश से प्रभावित है।

बाढ़ से राज्य भर में 1.65 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 35,242 घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल, कोंगबा और नम्बुल नदियों के उफान पर होने से कई तटबंध टूट गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 4,097 लोगों को बचाया गया है और उन्हें 78 राहत शिविरों में शरण दी गई है।

मंगलवार को इम्फाल वेस्ट जिले में 57 वर्षीय एक व्यक्ति की नदी में बह जाने से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से 115.59 हेक्टेयर में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड