देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, तमिलनाडु पुडुचेरी में भारी बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ हालांकि डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर असम में बाढ़ की स्थिति में मंगलवार को सुधार हुआ हालांकि डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

तमिलनाडु और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सफदरजंग अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ायी गयी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के अधिकांश भागों से दक्षिण पश्चिमी मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है।

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि मानसून के लौटने में हुई देर और वायु में स्थायित्व से सप्ताहांत में दिल्ली में वायु की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

यह भी पढ़े | जासूसी के मामले में पकड़े गए पत्रकार राजीव शर्मा की जमानत याचिका खारिज.

पूर्वोत्तर राज्यों में एक अक्टूबर से बारिश होने की संभावना बढ़ सकती है।

असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है।

असम में विश्वनाथ जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ इस साल बाढ़ से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि अभी 12 जिलों में 458 गांवों के 2,78,979 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि सोमवार को 13 जिलों के 3.18 लाख लोग प्रभावित थे।

बुलेटिन के अनुसार नौगांव जिला सर्वाधिक प्रभावित हुआ है जहां 2.15 लाख लोगों का जीवन बाढ़ से अस्त व्यस्त हो गया है।

एएसडीएमए ने कहा कि राज्यभर में बाढ़ के कारण 27,505.30 हेक्टेयर भूमि पर फसलें बर्बाद हो गई हैं।

गुवाहाटी, नीमतीघाट और तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कई स्थानों पर उसकी सहायक नदियां जिया भरली और कोपीली भी लाल निशान के ऊपर बह रही हैं।

आईएमडी ने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश भागों तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन में मानसून के लौटने की स्थिति बन रही है।

दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता मध्यम दर्जे की रही लेकिन शुक्रवार को इसके खराब होने की संभावना है।

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार सोमवार से राजस्थान से मानसून के लौटने की शुरुआत हो गई और अगले तीन दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के बाकी क्षेत्रों से भी लौटने की संभावना है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक के ज्यादातर भागों में बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई।

केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, कराईकल और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई।

आईएमडी के अनुसार अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सूखा रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड