देश की खबरें | बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराधों का खुलासा सर्वोच्च प्राथमिकताः मुंबई के नए पुलिस आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक फणसालकर ने बृहस्पतिवार को मुंबई के नये पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला और कहा कि महानगर में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधों का खुलासा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

मुंबई, 30 जून भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक फणसालकर ने बृहस्पतिवार को मुंबई के नये पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला और कहा कि महानगर में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अपराधों का खुलासा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

फणसालकर ने संजय पांडे का स्थान लिया है जिन्होंने पुलिस की सेवा के बाद अवकाश ग्रहण किया है ।

महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किये जाने की घोषणा बुधवार को की थी ।

फणसालकर ने दक्षिण मुंबई स्थित क्राफोर्ड मार्केट स्थित पुलिस आयुक्तालय में करीब पौने पांच बजे कार्यभार ग्रहण किया ।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में पुलिस आयुक्त ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों की मदद से मुंबई पुलिस को दुनिया की बेहतरीन और सबसे सशक्त पुलिस में से एक बनाने की कोशिश करेंगे ।

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कानून व्यवस्था पर नियंत्रण तथा अपराध की दर में सुधार के अलावा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस बल का विशेष ध्यान रहेगा ।

फणसालकर इससे पूर्व पुलिस आवास और कल्याण निगम के महानिदेशक और महाप्रबंधक के पद पर तैनात थे ।

फणसालकर ठाणे पुलिस आयुक्त और राज्य एटीएस प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू