जरुरी जानकारी | किसानों की आय दोगुनी करने के लिए निर्यात बढ़ाना महत्वपूर्ण: कृषि राज्य मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बुधवार को किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बुधवार को किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि निर्यात बढ़ाने पर जोर दिया।

एपीडा द्वारा बेंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंत्री ने कहा कि देश खाद्य तेलों को छोड़कर लगभग सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो गया है।

करंदलाजे के हवाले से एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘अगर हम अपने किसानों की आय को दोगुना करना चाहते हैं, तो हमें कृषि निर्यात बढ़ाने और अपनी कृषि उपज को रसायन मुक्त बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है।’’

उन्होंने पाम तेल क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए पामतेल के पेड़ों को उगाने और तेल प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया।

मंत्री ने कहा, ‘‘भारत का कृषि भविष्य निर्यात में निहित है।’’

करंदलाजे ने कहा कि कर्नाटक निर्यात में पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी मात्रा में खाद्यान्न, फलों और सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं जिनकी अन्य देशों में मांग है और मांग के आधार पर इसका निर्यात किया जा सकता है। लेकिन हमें उत्पाद की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है और साथ ही यह रासायनिक तत्वों से मुक्त होना चाहिए।’’

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड