IPL 2024: आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, इम्पैक्ट खिलाड़ी का खुलासा टॉस के समय हो जाना चाहिए

पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम को जारी रखने के पक्ष में हैं लेकिन चाहते हैं कि टीम अपने ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी का फैसला टॉस के समय ही करें.

सौरव गांगुली (Photo Credit: X Formerly As Twitter)

IPL 2024: मुंबई, एक जून पूर्व भारतीय कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम को जारी रखने के पक्ष में हैं लेकिन चाहते हैं कि टीम अपने ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी का फैसला टॉस के समय ही करें. हाल में खत्म हुए आईपीएल सत्र के बाद ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी नियम काफी चर्चा में रहा क्योंकि इस चरण में आठ दफा 250 रन से ज्यादा का स्कोर बना. गांगुली ने कहा कि वह चाहते हैं कि आईपीएल के आगामी सत्र में मैदान की बाउंड्री और बढ़ा देनी चाहिए. यह भी पढ़ें: मेगा ऑक्शन से पहले टीमों को लगा तगड़ा झटका, महज इतने खिलाड़ी कर सकेंगे रिटेन; सामने आया बड़ा अपडेट

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मुझे इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम पसंद है. आईपीएल में सिर्फ मैं एक चीज चाहता हूं कि इसके लिए मैदान थोड़े बड़े कर देने चाहिए। सीमारेखा को थोड़ा बढ़ा देना चाहिए. ’’

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘यह शानदार टूर्नामेंट है. इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम के साथ आप सिर्फ एक चीज कर सकते हो कि इसका फैसला टॉस से पहले हो जाये. टॉस से पहले खुलासा करने के लिए आपको कौशल और रणनीति की जरूरत होगी. लेकिन मैं इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम के पक्ष में हूं. ’’

पृथ्वी साव का इस आईपीएल सत्र में प्रदर्शन इतना शानदार नहीं रहा लेकिन गांगुली का कहना है कि वह अब भी युवा है और छोटे प्रारूप के दाव पेच सीख रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘वह (साव) काफी युवा है। वह अभी 23 साल का ही है. वह अब भी सीख रहा है कि टी20 क्रिकेट कैसे खेला जाये। वह शानदार प्रतिभा का धनी है और बेहतर ही होगा. कभी कभार हम हर किसी से पहले ही काफी कुछ उम्मीद लगाने लगते हैं और पृथ्वी के कौशल को देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है कि वह अच्छा करेगा.’’

गांगुली ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2022 में कार दुर्घटना से पहले की तरह खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘वह आईपीएल में हमारे लिए (दिल्ली कैपिटल्स) शानदार रहा इसलिये उसने जिस तरह से वापसी की, उसे देखकर खुश हूं. मैंने हमेशा ही कहा है कि वह विशेष खिलाड़ी है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड