जरुरी जानकारी | भारत का आईएमओ से विदेशी घ्वज वाले कंटेनर जहाज से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने बुधवार को भारतीय जलक्षेत्र में संचालित विदेशी ध्वज वाले कंटेनर जहाजों से जुड़ी हालिया समुद्री घटनाओं पर प्रकाश डाला और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन से ऐसी सभी घटनाओं की समीक्षा करने का आग्रह किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई भारत ने बुधवार को भारतीय जलक्षेत्र में संचालित विदेशी ध्वज वाले कंटेनर जहाजों से जुड़ी हालिया समुद्री घटनाओं पर प्रकाश डाला और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन से ऐसी सभी घटनाओं की समीक्षा करने का आग्रह किया। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

पोत परिवहन सचिव टी के रामचंद्रन ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद के 134वें सत्र में भाग लेते हुए कहा कि अघोषित खतरनाक माल के कारण हुई हालिया समुद्री घटनाओं ने गंभीर सुरक्षा चिंताएं पैदा की हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘भारत ने भारतीय जलक्षेत्र में संचालित विदेशी ध्वज वाले कंटेनर जहाजों से जुड़ी हालिया समुद्री घटनाओं पर एक मजबूत और सैद्धांतिक बयान दिया है।’’

इसमें आगे कहा गया कि भारत ने आईएमओ से कंटेनर जहाजों से जुड़ी ऐसी सभी घटनाओं की व्यापक जांच और वैश्विक समीक्षा करने का आग्रह किया।

समुद्र में जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल की सक्रिय भूमिका का हवाला देते हुए बयान में कहा गया है कि भारत ने कंटेनर शिपिंग के लिए सुरक्षा ढांचे में तत्काल सुधार का आह्वान किया।

बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय वक्तव्य में लिथियम-आयन बैटरियों और आईएमडीजी कार्गो की पैकेजिंग, घोषणा, भंडारण और निगरानी से संबंधित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।’’

बयान के अनुसार, भारत ने वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम व्यवहार के निर्माण, मानकीकरण में सुधार और दुनियाभर में कंटेनर जहाज संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले परिचालन मानदंडों को मजबूत करने में मदद के लिए ऐसी घटनाओं की आईएमओ के नेतृत्व में जांच स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।

भारत ने भारतीय महिला नाविकों की संख्या में 650 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि की उपलब्धि को साथ साझा किया, जो समुद्री क्षेत्र में समान अवसर पैदा करने के लिए देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर