जरुरी जानकारी | बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं : शिवराज सिंह चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए कृषि का विकास होना जरूरी है और किसानों की समृद्धि भी होनी चाहिए।

मोतिहारी (बिहार), दो जून केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए कृषि का विकास होना जरूरी है और किसानों की समृद्धि भी होनी चाहिए।

चौहान ने यह बात सोमवार को पूर्वी चंपारण जिले के जिला मुख्यालय मोतिहारी में कही। उन्होंने वीकेएसए अभियान के तहत देशव्यापी दौरे के तहत किसानों से बातचीत की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिहार में किसानों की सेवा करने और उन्हें सहयोग देने तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आया हूं। मेरे लिए किसानों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के समान है... ‘ एक रास्ता, एक कृषि, एक टीम’ इस अभियान का संकल्प है।'’

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार का विकसित कृषि संकल्प अभियान (वीकेएसए) भारतीय कृषि को बदलने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल है। विकसित भारत के लिए, कृषि का विकास होना चाहिए और किसानों को भी समृद्ध होना चाहिए.....बिहार में कृषि विकास की अपार संभावनाएं हैं.....और वीकेएसए अभियान राज्य के कृषि बदलाव को गति देगा और नवाचार, बुनियादी ढांचे और संस्थागत समर्थन तक अधिक पहुंच के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाएगा।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास का मार्ग कृषि समृद्धि और किसानों के कल्याण से होकर गुजरता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्नत कृषि तकनीकों के माध्यम से किसानों की मदद करके बिहार के प्रसिद्ध जर्दालू आम, शाही लीची और मरचा चावल के उत्पादन को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है...।’’

अप्रैल, 2023 में सरकार ने 'मरचा चावल' (काली मिर्च जैसा दिखने वाला) को 'भौगोलिक संकेतक' (जीआई) का दर्जा प्रदान किया था। यह चावल अपने सुगंधित स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। इससे पहले भागलपुर के जर्दालू आम, कतरनी धान (चावल), नवादा के मघई पान और मुजफ्फरपुर की शाही लीची को जीआई का दर्जा दिया जा चुका है।

बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची दुनियाभर में लोकप्रिय है और इस फल का खराब नहीं होने का समय (शेल्फ लाइफ) सिर्फ 48 घंटे का होती है। अब सरकार इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के विकल्प तलाश रही है, ताकि किसानों को बेहतर कीमत मिल सके।

बिहार में मक्के का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और मक्के को भी अच्छे दाम मिल रहे हैं।

राज्य कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 मई से शुरू हुआ वीकेएसए-2025 अभियान 12 जून तक चलेगा। इस अवसर पर पूर्वी चंपारण से लोकसभा सांसद राधा मोहन सिंह, पार्टी के कई विधायक और राज्य कृषि विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी