देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में अपार प्रेम मिला है: आर्लेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां अपने विदाई समारोह में कहा कि उन्हें राज्य से अपार प्रेम मिला।

शिमला, 16 फरवरी हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां अपने विदाई समारोह में कहा कि उन्हें राज्य से अपार प्रेम मिला।

आर्लेकर को हाल में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश में उनका स्थान लेंगे।

आर्लेकर ने कहा, ‘‘यहां मुझे भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए मैं हिमाचल प्रदेश की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।’’

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि प्रेम की भी भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राप्त अनुभव उनके नए दायित्वों के निर्वहन में काम आएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, जनप्रतिनिधियों और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा सभी क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां इस मौके पर मौजूद थीं।

इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की और अपनी शुभकामनाएं दीं।

राजभवन में बुधवार को भी निवर्तमान राज्यपाल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\