विदेश की खबरें | कोविड-19 से लड़ने के भारत सरकार के उपायों का आईएमएफ ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया जिसमें कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण और आवश्यक दवाओं का उत्पादन तेज करने की बात कही गई थी।

वॉशिंगटन, दस जून अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बृहस्पतिवार को भारत सरकार की हालिया घोषणा का स्वागत किया जिसमें कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण और आवश्यक दवाओं का उत्पादन तेज करने की बात कही गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को घोषणा की थी कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार 21 जून से राज्यों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त में मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा था कि आगामी दिनों में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए देश में टीके की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कम समय में कोविड-19 के दो स्वदेशी टीकों का निर्माण कर तथा 23 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगवाकर अपनी क्षमता साबित की है।

आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राइस ने पाक्षिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘टीकाकरण का दायरा एवं पहुंच बढ़ाने की भारत सरकार की घोषणा का आईएमएफ स्वागत करता है। इस मुद्दे पर सरकार की घोषणा का हम स्वागत करते हैं।’’

राइस ने कहा कि दूसरी लहर और इससे जुड़ी पाबंदियों के कारण भारत की आर्थिक गतिविधियां काफी प्रभावित हुई हैं। आईएमएफ अगले महीने जारी होने वाले वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में भारत की वृद्धि दर की समीक्षा करेगा।

राइस ने कहा, ‘‘भारत की अर्थव्यवस्था इसके आकार एवं क्षेत्रीय जीडीपी के कारण विश्व अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड