जरुरी जानकारी | राष्ट्रपति दिसानायके नीत नई श्रीलंका सरकार के साथ बातचीत शुरू करेगा आईएमएफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा।

कोलंबो, 24 सितंबर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि वह श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके नीत नई सरकार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और जल्द ही देश के ऋण कार्यक्रम की अगली समीक्षा के समय पर चर्चा करेगा।

आईएमएफ ने बयान में कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति दिसानायके और उनके दल के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं, ताकि कड़ी मेहनत से हासिल की गई उन उपलब्धियों को आगे बढ़ाया जा सके...जिससे श्रीलंका को 2022 में अपने सबसे खराब आर्थिक संकटों में से बाहर निकालने में मदद मिली है।’’

पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे नीत सरकार जुलाई में राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के समय 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर की तीसरी किस्त जारी करने के लिए आईएमएफ के साथ बातचीत कर रही थी। तीसरी समीक्षा के बाद करीब 36 करोड़ अमरीकी डॉलर के वितरण की उम्मीद थी, जिसे आईएमएफ ने पिछले सप्ताहांत हुए चुनाव के अंत तक रोक दिया था।

वाशिंगटन स्थित इस संस्थान ने कहा, ‘‘ हम आईएमएफ समर्थित कार्यक्रम की तीसरी समीक्षा के समय पर यथाशीघ्र नए प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे।’’

श्रीलंका में सोमवार को मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और इसी के साथ ही नई सरकार का गठन हुआ।

आर्थिक संकट से जूझ रहे इस द्वीप राष्ट्र को आईएमएफ से मदद मिलने के बाद 2022 और 2023 के बीच भारत ने भी चार अरब डॉलर की सहायता की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें