देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में आईएमडी ने दी अचानक बाढ़ आने की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

शिमला, 12 सितंबर हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को शिमला, किन्नौर और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है।

इसके साथ ही बृहस्पतिवार और शुक्रवार को राज्य के 12 में से पांच जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली चमकने का ‘यलो अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसने बागानों, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों को नुकसान पहुंचने की आशंका के बारे में भी आगाह किया है।

राज्य के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश जारी रही। इस दौरान बुधवार शाम से सिरमौर जिले के धौलाकुआं में सबसे अधिक 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद जोत में 7.6 मिमी, काहू में 6.8 मिमी, चौपाल में 6.2 मिमी, मनाली, डलहौजी और वांगटू में पांच-पांच मिमी बारिश हुई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की नवीनतम जानकारी के अनुसार, बुधवार तक राज्य में कुल 37 सड़कें बंद हैं और 106 बिजली योजनाएं बाधित हैं।

हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मॉनसून के आगमन के बाद से अब तक बारिश की मात्रा सामान्य से 21 प्रतिशत कम है और राज्य में औसत 678.4 मिमी के मुकाबले 539.1 मिमी वर्षा हुई है।

अधिकारियों के अनुसार 27 जून से सात सितंबर तक मॉनसून के दौरान वर्षाजनित घटनाओं में कुल 158 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 लोग अब भी लापता हैं। राज्य को 1,305 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू