देश की खबरें | आईएमडी ने हल्की सर्दी और कम दिन शीतलहर चलने का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत में हल्की सर्दी पड़ने के साथ शीतलहर वाले दिन कम होंगे। साथ ही इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

नयी दिल्ली, दो दिसंबर मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत में हल्की सर्दी पड़ने के साथ शीतलहर वाले दिन कम होंगे। साथ ही इस मौसम में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

इस बार अपेक्षाकृत कम सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान ऐसे समय में आया है जब देश में 1901 के बाद से दूसरा सबसे गर्म नवंबर रहा, जब औसत अधिकतम तापमान 29.37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य 28.75 डिग्री से 0.623 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘सर्दियों के मौसम (दिसंबर 2024 से फरवरी 2025) के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।’’

पूर्वानुमान के अनुसार, सर्दियों के मौसम में सामान्य तौर पर पांच से छह दिनों की तुलना में इस बार शीतलहर वाले दिन कम रहने की उम्मीद है।

महापात्र ने कहा कि इस मौसम के दौरान देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान रहने की संभावना है, सिवाय दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश क्षेत्रों के, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर, हम दिसंबर से फरवरी के दौरान पांच से छह दिन शीतलहर के देखते हैं। इस साल, हम औसत की तुलना में शीतलहर वाले दो से चार कम दिनों की उम्मीद कर सकते हैं।’’

महापात्र ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति नवंबर के गर्म रहने का कारण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट