देश की खबरें | आईएमडी ने ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में और तीव्र होने की संभावना है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।

भुवनेश्वर, 13 सितंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के साथ ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में और तीव्र होने की संभावना है और इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, राज्य में चार स्थानों पर अत्यधिक भारी और 16 स्थानों पर भारी बारिश हुई है।

बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जिन स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है, उनमें कालाहांडी जिले में लांजीगढ़ (156.4 मिलीमीटर), कंधमाल जिले में दरिंगबाड़ी (128 मिलीमीटर), मलकानगिरी जिले में चित्रकोंडा (117 मिलीमीटर), बारगढ़ जिले में अताबिरा (116 मिलीमीटर), कंधमाल जिले में टिकाबली (114 मिलीमीटर) और गंजम जिले में भंजनगर (102 मिलीमीटर) शामिल हैं।

इससे पहले आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, बोलनगीर, कंधमाल जिलों में छिटपुट जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी (20 सेंटीमीटर से अधिक) बरसात का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था।

आईएमडी ने नुआपाड़ा, सोनपुर, बौध, नयागढ़, खोरधा, पुरी, रायगढ़ा, गंजम, गजपति जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ (तैयार रहें) भी जारी किया था।

इसी तरह आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कटक, ढेंकानाल, अंगुल, नयागढ़, बौध, सोनपुर, कंधमाल, गंजम जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) के साथ अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी (20 सेंटीमीटर से अधिक) की लाल चेतावनी जारी की।

आईएमडी ने बुधवार को जाजपुर, जगतसिंहपुर, खोरधा, पुरी, गजपति, रायगढ़ा, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, बोलनगीर, बरगढ़, संबलपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की ‘ऑरेंज चेतावनी (तैयार रहें) जारी की।

आईएमडी ने बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कोरापुट, नबरंगपुर, नुआपाड़ा, बोलनगीर, कालाहांडी, कंधमाल, रायगढ़ा, गजपति, गंजम जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (सात से 20 सेंटीमीटर) होने की ‘ऑरेंज’ चेतावनी (तैयार रहें) का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\