देश की खबरें | आईएमडी ने 10 मई से पूर्वी भारत में लू चलने का अनुमान लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी भारत में शनिवार से लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ना जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ मई पूर्वी भारत में शनिवार से लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ना जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शनिवार से 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

आईएमडी ने कहा कि 11-12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में, 10-14 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, 11-14 मई के दौरान बिहार और ओडिशा में, 12-14 मई तक झारखंड में और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

इस महीने की शुरुआत में आईएमडी ने कहा था कि भारत के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है, लेकिन कभी-कभार गरज एवं चमक के साथ छींटे पड़ने से पिछले वर्ष की तुलना में गर्मी प्रचंड स्तर तक पहुंच नहीं पाएगी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तर-पूर्व के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

राजस्थान और गुजरात में अप्रैल में सामान्य से अधिक लू चली (छह से 11 दिन) तथा पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (चार से छह दिन) लू चली, जबकि सामान्य तौर पर दो से तीन दिन ही लू चलती है।

पूर्व-मध्य भारत में महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के समीपवर्ती भागों में एक से तीन दिन तक लू चली। यह सामान्य (दो से तीन दिन) से थोड़ा कम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट