देश की खबरें | अवैध खनन से झारखंड की छवि खराब हो रही है, इसकी जांच करें अधिकारी : सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि अवैध खनन से राज्य की छवि खराब हो रही है और उन्होंने अधिकारियों से इस पर अंकुश लगाने को कहा।

रांची, 13 मार्च झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि अवैध खनन से राज्य की छवि खराब हो रही है और उन्होंने अधिकारियों से इस पर अंकुश लगाने को कहा।

सोरेन ने राज्य में कानून-व्यवस्था, अवैध खनन, सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को अवैध खनन में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य एवं जिला स्तर पर अवैध खनन को रोकने के लिए गठित कार्य बल को सक्रिय करें ।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोयला, रेत, लौह अयस्क, पत्थर और अन्य खनिज संसाधनों के अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जायें ।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अवैध खनन के कारण राज्य की छवि खराब हो रही है और यह एक बड़ा मुद्दा है।’’

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस साल जनवरी तक अवैध खनन से संबंधित 1,632 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और कुल 4,557 वाहन जब्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुर्माने के तौर पर वसूली गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट