देश की खबरें | आईआईटी-मुंबई के छात्र की मौत : छात्रावास के साथी के नाम वाला पत्र बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई के छात्र दर्शन सोलंकी की मौत की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक पत्र बरामद किया है, जिसमें उसके छात्रावास के साथी का नाम है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 मार्च भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मुंबई के छात्र दर्शन सोलंकी की मौत की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक पत्र बरामद किया है, जिसमें उसके छात्रावास के साथी का नाम है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कागज के टुकड़े पर लिखा कथित सुसाइड नोट कुछ दिन पहले सोलंकी के छात्रावास के कमरे से बरामद किया गया।

गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले सोलंकी ने 12 फरवरी को छात्रावास की सातवीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

अधिकारी ने कहा कि पत्र में नामित इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा किए गए उत्पीड़न का जिक्र है।

अधिकारी ने पत्र के हवाले से बताया कि यह छात्र छात्रावास के उसी तल पर रहता है और उसने विवाद के बाद सोलंकी को कथित तौर पर धमकी दी थी।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

सोलंकी के माता-पिता और कुछ छात्र संगठनों ने सोलंकी की मौत का कारण जातिगत भेदभाव बताया था।

महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड