जरुरी जानकारी | आईआईटी मद्रास में प्रयोगशाला में बने हीरे के लिए केंद्र बनाने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईआईटी मद्रास में प्रयोगशाला में बने हीरे के लिए एक 'भारत केंद्र' स्थापित करने का प्रस्ताव है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की कुल लागत 242.96 करोड़ रुपये होगी।

नयी दिल्ली, 23 फरवरी आईआईटी मद्रास में प्रयोगशाला में बने हीरे के लिए एक 'भारत केंद्र' स्थापित करने का प्रस्ताव है। सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र की कुल लागत 242.96 करोड़ रुपये होगी।

इस केंद्र को अगले पांच वर्षों तक बजटीय सहायता दी जाएगी।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि इस परियोजना का मकसद इस क्षेत्र के उद्योगों को तकनीकी मदद देना है।

आम बजट 2023-24 में प्रयोगशाला में बने हीरों (एलजीडी) के लिए स्थानीय स्तर पर मशीनरी, बीजों तथा उत्पादन विधि को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में किसी एक को पांच साल का शोध अनुदान देने की घोषणा की गई थी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक भारत सरकार, निर्यात संवर्धन परिषद तथा उद्योग के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त समिति ने इसके लिए आईआईटी-मद्रास को चुना।

बयान में कहा गया है कि वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल की अध्यक्षता में परियोजना मूल्यांकन समिति ने प्रस्ताव की सिफारिश की है और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\