देश की खबरें | आईआईटी-जोधपुर ने सौर पैनल से इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज करने के लिए तैयार किया अडैप्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जोधपुर ने एक विशेष अडैप्टर बनाया है जिससे उपयोगकर्ता सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।

जोधपुर, सात जून भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जोधपुर ने एक विशेष अडैप्टर बनाया है जिससे उपयोगकर्ता सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी में कहा था कि उनकी सरकार एक ऐसी प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है जिसके जरिए लोग छत पर लगी सौर ऊर्जा प्रणालियों से उत्पन्न बिजली से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को रिचार्ज कर सकेंगे।

आईआईटी जोधपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर निशांत कुमार ने बताया कि इस अडैप्टर की कीमत 1,000 रुपये से कम हो सकती है और यदि सौर पैनल संबंधी पहल सफल होती है तो ये अडैप्टर बेहद प्रभावी साबित होंगे।

कुमार ने कहा कि अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की ओर आकर्षित हो रहे हैं और सरकार उन्हें इसके लिए रियायत भी दे रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए पर्याप्त चार्जिंग स्टेशन और संसाधनों की कमी संभावित खरीदारों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

कुमार ने कहा कि यात्रा के दौरान खासकर पहाड़ी और दूरदराज के इलाकों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है, ऐसे में ये अडैप्टर मददगार साबित हो सकते है।

कुमार ने कहा कि इन्हें जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर 4-0 की बढ़त बनाएगी टीम इंडिया या कीवी टीम खोलेगी जीत का खाता? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

India vs New Zealand, 4th T20I Auckland Weather Update: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम और पिच का हाल