जरुरी जानकारी | आईएचसीएल का 2025 तक 300 होटल का पोर्टफोलियो हासिल करने का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह 2025 तक कुल 300 होटलों के अपने लक्षित पोर्टफोलियो को हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह 2025 तक कुल 300 होटलों के अपने लक्षित पोर्टफोलियो को हासिल करने की दिशा में बढ़ रही है।

कंपनी के पास वर्तमान में ताज, सेलेक्शंस, विवांता और जिंजर जैसे ब्रांड के कुल 242 होटल हैं, जिनमें से 61 निर्माणाधीन हैं। इन होटलों में कुल 29,000 कमरे हैं।

आईएचसीएल ने कहा कि अपनी ‘आह्वान 2025' रणनीति के तहत रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से वह प्रमुख वैश्विक बाजारों के अलावा पूर्वोत्तर भारत जैसे क्षेत्रों में विस्तार करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने एक बयान में कहा कि आईएचसीएल ने पिछले 24 महीनों में हर महीने दो होटल अनुबंधों के साथ तेजी से विस्तार किया है।

उन्होंने कहा कि आईएचसीएल 2025 तक 300 होटल के पोर्टफोलियो के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तैयार है। विस्तार के क्रम में, 2025 तक कंपनी के प्रमुख ब्रांड ताज के होटल मौजूदा 89 से बढ़कर 100 हों जाएंगे।

इसी तरह, विवांता और सेलेक्शंस ब्रांड के होटल मौजूदा 64 से बढ़कर 75 के पोर्टफोलियो तक पहुंच जाएंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि जिंजर ब्रांड के होटलों की संख्या वर्तमान के 89 से बढ़कर 125 हो जाएगी।

आईएचसीएल की 2025 तक अपने ब्रांडेड होमस्टे पोर्टफोलियो ‘एमा स्टेज एंड ट्रेल्स’ को मौजूदा 98 बंगलों से बढ़ाकर 500 संपत्तियों तक करने का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने