देश की खबरें | न्यायालय के कॉलेजियम ने अभ्यावेदन को नजरअंदाज कर तीन न्यायाधीशों के स्थानांतरण की पुन: सिफारिश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के तीन न्यायाधीशों की मनपसंद नियुक्ति संबंधी उनके अभ्यावेदन के बावजूद बुधवार को उनके स्थानांतरण की अपनी सिफारिशों को दोहराने का संकल्प लिया।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने विभिन्न उच्च न्यायालयों के तीन न्यायाधीशों की मनपसंद नियुक्ति संबंधी उनके अभ्यावेदन के बावजूद बुधवार को उनके स्थानांतरण की अपनी सिफारिशों को दोहराने का संकल्प लिया।

कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गौरांग कांत को कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की सिफारिश की।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत भी शामिल हैं।

न्यायमूर्ति कांत ने सात जुलाई, 2023 को एक अभ्यावेदन देकर मध्य प्रदेश या राजस्थान उच्च न्यायालय, या किसी पड़ोसी राज्य की अदालत में स्थानांतरण का अनुरोध किया था।

एक अन्य फैसले में, कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह को केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की अपनी सिफारिश दोहराई। न्यायमूर्ति सिंह ने 11 जुलाई, 2023 को एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश या राजस्थान जैसे नजदीकी राज्यों में स्थानांतरण के लिए अनुरोध किया था।

तीसरे फैसले में, कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज बजाज को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने की अपनी सिफारिश दोहराने का संकल्प लिया।

न्यायमूर्ति बजाज ने उन्हें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में बने रहने की अनुमति देने के लिए एक अभ्यावेदन प्रस्तुत किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\