देश की खबरें | आईएफएफएम ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’ की विशेष स्क्रीनिंग से गुरु दत्त को श्रद्धांजलि देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम), 2025 के अपने संस्करण में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता गुरु दत्त की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देगा।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम), 2025 के अपने संस्करण में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता गुरु दत्त की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देगा।

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि महोत्सव में उनकी दो सबसे प्रसिद्ध फिल्मों ‘‘प्यासा’’ (1957) और ‘‘कागज़ के फूल’’ (1959) की विशेष स्क्रीनिंग होगी।

कहानी कहने के अपने काव्यात्मक अंदाज और सिनेमा की गहरी समझ के लिए पहचाने जाने वाले गुरु दत्त हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित शख्सियतों में से एक हैं।

आयोजकों ने कहा, ‘‘इस श्रद्धांजलि के साथ आईएफएफएम का उद्देश्य न केवल उस व्यक्ति, बल्कि एक सच्चे लेखक की विरासत का जश्न मनाना है, जिसने भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे यादगार क्षण दिए।’’

महोत्सव की निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा कि यह श्रद्धांजलि एक सच्चे सिनेमाई शख्सियत की विरासत को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुरुदत्त सिनेमाई तकनीक और अपनी कहानियों की भावनात्मक गहराई, दोनों ही मामलों में अपने समय से बहुत आगे थे। ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फूल’ जैसी उनकी फ़िल्में सिर्फ क्लासिक फ़िल्में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर हैं जो भारतीय सिनेमा की आत्मा से जुड़ती हैं।’’

मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन 14 अगस्त से 24 अगस्त तक किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\