विदेश की खबरें | आईएफएफएम: '83', 'जलसा' और 'मुंबई डायरीज 26/11' को मिला पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में फिल्म ''83'' और ''जलसा'' को शीर्ष पुरस्कारों से नवाजा गया। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न, 15 अगस्त भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (आईएफएफएम) में फिल्म ''83'' और ''जलसा'' को शीर्ष पुरस्कारों से नवाजा गया। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार फिल्म महोत्सव की शुरुआत रविवार को मेलबर्न के ऐतिहासिक पैलेस थिएटर में हुई। कार्यक्रम की मेजबानी रित्विक धंजनी ने की।

आयोजकों ने बताया कि ''83'' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला, तो कबीर खान को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के खिताब से नवाजा गया। फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाने वाले रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

सिंह ने ''83'' को अपने करियर की सबसे पसंदीदा फिल्म करार दिया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ''यह हमेशा मेरी पसंदीदा फिल्म रहेगी। लेकिन मैं प्रशंसा से ज्यादा इस फिल्म को बनाने की प्रक्रिया को संजोकर रखना चाहता हूं। मुझे यह अवसर देने, मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे प्रेरित करने के लिए मैं कबीर सर का आभारी हूं।''

शेफाली शाह को फिल्म ''जलसा'' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'सिनेमा में समानता' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म ''जलसा'' में सामाजिक विषमता और भ्रष्टाचार की समस्या को दिखाया गया है।

सीरीज सेक्शन में निखिल आडवाणी की फिल्म ''मुंबई डायरीज 26/11'' को सर्वश्रेष्ठ सीरीज व मोहित रैना को सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता-सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। अभिनेत्री साक्षी तंवर को ''माई'' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री-सीरीज का पुरस्कार मिला।

आईएफएफम के 13वें संस्करण का आयोजन मेलबर्न में ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से किया गया है। महोत्सव का समापन 20 अगस्त को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\