जरुरी जानकारी | इफको के प्रबंध निदेशक अवस्थी को आईसीए का ‘रोशडेल पायनियर्स अवार्ड’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी को भारत में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) का ‘रोशडेल पायनियर्स अवार्ड’ मिला है।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर इफको के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी को भारत में सहकारी क्षेत्र को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस (आईसीए) का ‘रोशडेल पायनियर्स अवार्ड’ मिला है।

एक बयान के अनुसार, ‘‘आईसीए का वर्ष 2024 का रोशडेल पायनियर्स अवार्ड इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबंध निदेशक अवस्थी को प्रदान किया गया है।’’

अवस्थी यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे भारतीय नागरिक हैं। इससे पहले श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन को वर्ष 2001 में यह पुरस्कार मिला था।

आईसीए के अध्यक्ष एरियल ग्वार्को ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आईसीए ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में एक विशेष समारोह के दौरान अवस्थी को यह पुरस्कार प्रदान किया।

वर्ष 2000 में स्थापित रोशडेल पायनियर्स अवार्ड आईसीए द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

इसका उद्देश्य रोशडेल पायनियर्स की भावना के अनुरूप ऐसे व्यक्ति या विशेष परिस्थितियों में सहकारी संगठन को मान्यता देना है, जिसने अभिनव और वित्तीय रूप से टिकाऊ सहकारी गतिविधियों में योगदान दिया हो, जिससे उनके सदस्यों को काफी लाभ हुआ हो।

अवस्थी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के दृष्टिकोण को दर्शाता है और सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और गतिशील नेतृत्व में इफको के असाधारण प्रयासों को उजागर करता है।’’

रासायनिक इंजीनियर, अवस्थी वर्ष 1976 में इफको में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में, इस सहकारी संस्था ने अपनी उत्पादन क्षमता में 292 प्रतिशत और नेटवर्क में 688 प्रतिशत की वृद्धि की है।

इफको, आईसीए और केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के साथ साझेदारी में आईसीए महासभा और वैश्विक सहकारी सम्मेलन 2024 की मेजबानी कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड