देश की खबरें | भाजपा को वोट दिया तो मुश्किल में पड़ जाएंगे : त्रिलोकपुरी में केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘सोच-समझकर’’ वोट देने का आग्रह किया।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘सोच-समझकर’’ वोट देने का आग्रह किया।

उन्होंने भाजपा के चुनाव चिह्न कमल का हवाला देते हुए मतदाताओं को ‘‘गलत बटन’’ न दबाने की चेतावनी दी और कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो लोगों को वर्तमान में मिल रहीं सभी मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।

केजरीवाल ने दावा किया कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो दिल्ली के लोग ‘‘संकट में पड़ जाएंगे’’। उन्होंने जनता से ‘‘अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने’’ के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। जब वे बड़े होंगे तो वे गलत पार्टी को वोट देने के लिए आप पर आरोप लगाएंगे।’’

अजान की आवाज आने पर केजरीवाल भाषण के बीच में रुक गए।

उन्होंने फिर से शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘आप दिल्ली में चौबीस घंटे सातों दिन बिजली उपलब्ध कराती है, जबकि भाजपा अपने शासित राज्यों में ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। पांच फरवरी को गलत बटन न दबाएं, वरना जब तक आप घर पहुंचेंगे, बिजली चली जाएगी।’’

उन्होंने भाजपा के चुनाव घोषणापत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सभी के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘उनके नेता अनुराग ठाकुर ने घोषणा की है कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो मुफ्त शिक्षा बंद कर दी जाएगी। क्या आप ऐसा चाहते हैं? अगर आप गलत बटन दबाते हैं तो आपके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। उन्हें बचाने के लिए ‘झाड़ू’ का बटन दबाइए।’’

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मोहल्ला क्लिनिक बंद करने, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त करने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद करने की योजना है।

उन्होंने कहा, ‘‘कमल का बटन मत दबाएं, वरना मुसीबत में पड़ जाएंगे। जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां स्थिति बहुत खराब है।’’

केजरीवाल ने वादा किया कि अगर आप फिर से सत्ता में आती है तो वह अपने घोषणापत्र में घोषित सभी योजनाओं को लागू करेगी, जिसमें महिलाओं को मासिक अनुदान देना भी शामिल है।

बाद में, पटपड़गंज और लक्ष्मीनगर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि दिल्ली में 70 प्रतिशत महिलाएं आप को वोट देंगी।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हाल ही में हुए एक सर्वेक्षण के अनुसार 70 प्रतिशत महिलाएं आप को वोट देंगी। मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि महिलाएं अधिक समझदार होती हैं। इसलिए मैं दिल्ली की महिलाओं को एक और काम सौंप रहा हूं। अब आपको अपने घर के सभी पुरुषों को ‘आप’ को वोट देने के लिए राजी करना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\