खेल की खबरें | टर्न नहीं मिला तो योजना गेंदों की रफ्तार में बदलाव करने और ‘एंगल्स’ में गेंदबाजी करने की थी: जडेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर समेटने में मदद करने के बाद कहा कि पिच से कोई टर्न नहीं मिल रहा था तो योजना गेंदों की रफ्तार में बदलाव करने और ‘एंगल्स’ (कोण) में गेंदबाजी करने की थी।

सिडनी, आठ जनवरी भारतीय आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को यहां तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चार विकेट झटककर आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 338 रन पर समेटने में मदद करने के बाद कहा कि पिच से कोई टर्न नहीं मिल रहा था तो योजना गेंदों की रफ्तार में बदलाव करने और ‘एंगल्स’ (कोण) में गेंदबाजी करने की थी।

जडेजा ने 18 ओवर में 62 रन देकर चार विकेट चटकाये और साथ ही शतकवीर स्टीव स्मिथ को भी शानदार सीधे थ्रो से रन-आउट किया।

जडेजा ने दूसरे दिन की अपनी योजना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘विचार दबाव बनाने का था क्योंकि यह ऐसा विकेट नहीं था, जहां आपको प्रत्येक ओवर में मौका मिले। इस विकेट पर आप एक ही रफ्तार में सभी गेंदें नहीं फेंक सकते क्योंकि कोई टर्न नहीं मिल रहा था। आपको इन सभी को मिला जुलाकर ‘एंगल्स’ बनाने पड़े। ’’

पिछले कुछ समय से जडेजा बल्ले से भी अहम योगदान कर रहे हैं। उन्होंने दूसरे टेस्ट में 57 रन की अहम पारी खेली थी और इससे पहले सीमित ओवर की श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। जडेजा का ध्यान हमेशा हरफनमौला प्रदर्शन करने पर लगा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 12-18 महीने से नहीं, बल्कि जबसे मैंने खेलना शुरू किया, तब से मेरी भूमिका यही रही है। जब भी मैं खेलता हूं, मैं खेल के दोनों विभागों में योगदान करने की कोशिश करता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और जब भी मुझे मौका दिया गया तो मैंने इसमें योगदान किया है। हां, भारत के बाहर, मेरे बल्लेबाजी प्रदर्शन को ज्यादा तवज्जो मिली। मैं ज्यादा कुछ नहीं सोच रहा हूं, बस हर मिले मौके का फायदा उठाना चाहता हूं। ’’

जडेजा श्रृंखला में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से गुरेज नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने से मैं और अधिक जिम्मेदारी से खेलता हूं और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के साथ खेलने से आप उससे बातचीत करके आत्मविश्वास हासिल करते हो कि हमें क्या करने की जरूरत और क्या नहीं। ’’

जडेजा ने कहा, ‘‘साथ ही आपको योजना बनाने और पारी संवारने का काफी समय मिल जाता है। शुरू में अगर मुझे शुरूआत मिल जाये तो मैं लय में खेलता हूं। अगर मैं बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलूंगा तो यह अच्छा है। ’’

वह किस स्थान पर खेलना चाहेंगे तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा, ‘‘मुझे बताईये क्या मुझे पारी का आगाज करना चाहिए?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी