ताजा खबरें | अगर देश में आतंकी ढांचा काफी हद तक नष्ट हो चुका है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ : खरगे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को सवाल किया कि अगर देश में आतंकी ढांचा काफी हद तक नष्ट हो चुका है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ ?

नयी दिल्ली, 29 जुलाई जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कांग्रेस ने सोमवार को सवाल किया कि अगर देश में आतंकी ढांचा काफी हद तक नष्ट हो चुका है तो फिर पहलगाम हमला कैसे हुआ ?

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में ‘‘पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा’’ में हिस्सा लेते हुए कहा कि सरकार को आतंकवादी हमले रोकने में ‘चूक’ और ‘विफलता’ स्वीकार करनी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमले को लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए, और पहलगाम हमले के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसे इस्तीफा देना चाहिए।

खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2015 की उस पाकिस्तान यात्रा पर तंज कसा जो पूर्व निर्धारित नहीं थी । उन्होंने कहा, "आप पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई की बात कर रहे हैं, लेकिन हमें यह भी याद है कि आप अचानक बिना किसी पूर्व घोषणा के लाहौर पहुंच गए थे।"

उन्होंने कहा, “आप कहते हैं कि देश में आतंकी ढांचे को काफी हद तक नष्ट कर दिया गया है। अगर ऐसा है तो फिर 26 लोगों की जान लेने वाला पहलगाम हमला कैसे हो गया?”

उन्होंने सरकार से मांग की कि वह देश को स्पष्ट रूप से बताए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई।

कांग्रेस अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष खरगे ने मोदी सरकार पर अहंकारी होने और विपक्ष के पत्रों का जवाब न देने का भी आरोप लगाया ।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के बाद बिहार में चुनाव प्रचार के बजाय सर्वदलीय बैठक में होना चाहिए था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज