देश की खबरें | नाम आज रात तक तय हो जाएं तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है: बोम्मई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आज होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाता है तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को सकता है।

नयी दिल्ली, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आज होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाता है तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को सकता है।

रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में संतुलित तरीके से सदस्यों को शामिल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से शाम में उनकी मुलाकात होनी है।

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए संसद रवाना होने से पहले पत्रकारों से बोम्मई ने कहा, “सूची को आज या कल अंतिम रूप दिया जा सकता है। अगर आज रात तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट गठन को लेकर शाम में व्यापक चर्चा होगी जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कैबिनेट गठन एक ही बार में कर लिया जाए या कई चरणों में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, “इन्हीं कारकों के आधार पर संख्या और नाम तय किए जाएंगे। कितने उपमुख्यमंत्री बनाने चाहिए, यह भी बैठक में तय होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्री बनने के इच्छुक कुछ विधायक यहां उनसे मिले हैं और चर्चा की है। उन्होंने कहा कि "वे यह भी जानते हैं कि सबको मंत्री नहीं बनाया जा सकता है।” बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 26 जुलाई को उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\