देश की खबरें | अगर थरूर को पार्टी में घुटन महसूस हो रही है तो वे अपना रास्ता चुन लें: मुरलीधरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर अपने कृत्यों के कारण लगातार कांग्रेस की केरल इकाई की कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं, जिसने पार्टी को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है।

तिरुवनंतपुरम, 11 जुलाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य शशि थरूर अपने कृत्यों के कारण लगातार कांग्रेस की केरल इकाई की कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं, जिसने पार्टी को मुश्किल स्थिति में ला खड़ा किया है।

आपातकाल को लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना वाला उनका लेख एक मलयालम दैनिक में प्रकाशित होने के एक दिन बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. मुरलीधरन ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के सांसद पर तीखा हमला बोला और उनसे आग्रह किया कि अगर वह कांग्रेस के भीतर लाचार महसूस करते हैं तो उन्हें स्पष्ट राजनीतिक रास्ता चुनना चाहिए।

मुरलीधरन ने संसद और पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में थरूर की मौजूदा दोहरी भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘उनके सामने दो रास्ते हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अगर मतभेद हैं तो पार्टी के भीतर उन्हें व्यक्त करने की गुंजाइश है। लेकिन अगर उन्हें लगता है कि वे वर्तमान व्यवस्था में बने रहने में असमर्थ हैं, तो उन्हें सौंपे गए पदों से हट जाना चाहिए और अपनी पसंद का राजनीतिक मार्ग चुनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि थरूर कार्यसमिति के सदस्य और पार्टी द्वारा नियुक्त स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्हें अपनी संसदीय जिम्मेदारियों और पार्टी के काम, दोनों पर ध्यान केंद्रित करके आगे बढ़ना चाहिए।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘जिन मुद्दों पर उनकी राय अलग है, वे उन्हें पार्टी के दायरे में रहकर व्यक्त कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर उन्हें मौजूदा हालात में इस हद तक घुटन महसूस हो रही है कि वे आगे पद पर बने नहीं रह सकते, तो उन्हें पार्टी द्वारा सौंपे गए पदों को छोड़ देना चाहिए और अपनी पसंद का राजनीतिक रास्ता चुनना चाहिए।’’

मुरलीधरन ने इस बात पर जोर दिया कि इन दो उपलब्ध विकल्पों से हटकर कोई अन्य रास्ता चुनने से थरूर की अपनी राजनीतिक पहचान प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करना पार्टी और थरूर दोनों के लिए नुकसानदेह होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे ऐसे रास्ते पर आगे बढ़ते हैं जो दोनों में से किसी से भी मेल नहीं खाता, तो यह उनकी व्यक्तिगत पहचान को प्रभावित करने वाला मामला बन जाता है। यह पार्टी और उनके, दोनों के लिए नुकसानदेह होगा। इसलिए एक सहकर्मी के तौर पर मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि उन्हें दोनों में से एक रास्ता चुनना होगा।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत अन्य दलों के नेताओं की प्रशंसा करने के थरूर के मकसद के बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा कि तिरुवनंतपुरम के सांसद कांग्रेस नेताओं को छोड़कर सभी की प्रशंसा करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Petrol Price Today, March 22, 2026: दिल्ली-मुंबई में आज भी स्थिर रहीं पेट्रोल की कीमतें, लेकिन प्रीमियम फ्यूल हुआ महंगा; देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\