अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म के बाद अब राजनीती में आजमाएगी किस्मत कहा, श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लडूंगी लोकसभा चुनाव

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी.

Kangana Ranaut (Photo Credits: Twitter)

देवभूमि द्वारका, 3 नवंबर: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को चुनावी राजनीति में उतरने का संकेत देते हुए कहा कि अगर भगवान कृष्ण की कृपा रही तो वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. कंगना आज सुबह भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए यहां आई थीं. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तब कंगना ने कहा, “श्री कृष्ण की कृपा रही तो लड़ेंगे.”

उन्होंने “600 वर्षों के संघर्ष के बाद” अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को संभव बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की प्रशंसा की. अभिनेत्री ने कहा, “भाजपा सरकार के प्रयासों से हम भारतीयों को 600 वर्षों के संघर्ष के बाद यह दिन देखने को मिला है. हम बड़े धूमधाम के साथ मंदिर की स्थापना करेंगे। सनातन धर्म का ध्वज पूरे विश्व में फहराया जाना चाहिए.”

अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘तेजस’ में कंगना वायुसेना के पायलट का किरदार निभा रही हैं. कंगना ने सरकार से तीर्थयात्रियों को समुद्र के नीचे डूबे प्राचीन द्वारका शहर के अवशेषों को देखने की अनुमति देने के लिए उपाय करने का भी आग्रह किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं हमेशा कहती हूं कि द्वारका एक दिव्य नगरी है. यहां सब कुछ अद्भुत है.

द्वारिकाधीश कण-कण में विद्यमान हैं. जब हम उन्हें देखते हैं तो मैं धन्य हो जाती हूं. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जितना संभव हो सके, यहां आकर भगवान के दर्शन कर सकूं. जब भी मुझे काम से थोड़ी फुर्सत मिलती है, मैं आ जाती हूं.” उन्होंने कहा, “पानी में डूबी द्वारका नगरी को ऊपर से भी देखा जा सकता है. मैं चाहूंगी कि सरकार ऐसी सुविधा दे कि लोग पानी के अंदर जाकर अवशेषों को देख सकें. मेरे लिए कृष्ण की नगरी स्वर्ग के समान है.” कंगना ने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में भी बात की, जिनमें उनके द्वारा निर्देशित और निर्मित “इमरजेंसी” और “तनु वेड्स मनु पार्ट 3” शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\