शाहरुख खान अगर भाजपा में शामिल हो जाएं, तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे: मंत्री छगन भुजबल

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में शनिवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो ''मादक पदार्थ शक्कर'' बन जाएंगे.

छगन भुजबल(Photo Credits : IANS)

बीड, 24 अक्टूबर : महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ जब्त होने के मामले में शनिवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान भगवा पार्टी में शामिल हो जाएं तो ''मादक पदार्थ शक्कर'' बन जाएंगे. गौरतलब है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं.

भुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, एक केंद्रीय एजेंसी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो शाहरुख खान के पीछे पड़ी है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने चुटकी लेते हुए कहा, ''अगर शाहरुख खान भाजपा में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे.'' यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की तबीयत खराब, अस्पताल में किया गया शिफ्ट

यहां समता परिषद-राकांपा के एक कार्यक्रम में भुजबल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी कोटे पर एक अध्यादेश पारित कराया था, लेकिन भाजपा के एक पदाधिकारी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी. उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड