देश की खबरें | पुलिस को जरूरी लगेगा तो दर्शन के फार्महाउस पर खुदकुशी मामले को खोलने की इजाजत देंगेः परमेश्वर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि कन्नड अभिनेता दर्शन के अनेकल स्थित फार्महाउस पर काम करने वाले व्यक्ति की आत्महत्या के मामले को फिर से खोले जाने को पुलिस जरूरी समझेगी तो राज्य सरकार इसके लिए मंजूरी प्रदान करेगी।
बेंगलुरू, 19 जून कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बुधवार को कहा कि कन्नड अभिनेता दर्शन के अनेकल स्थित फार्महाउस पर काम करने वाले व्यक्ति की आत्महत्या के मामले को फिर से खोले जाने को पुलिस जरूरी समझेगी तो राज्य सरकार इसके लिए मंजूरी प्रदान करेगी।
दर्शन को अपने प्रशंसक रेणुकास्वामी की हत्या में 11 जून को गिरफ्तार किया गया। रेणुकास्वामी अभिनेता की मित्र पवित्रा गौडा को कथित अश्लील संदेश भेज रहा था, जिससे खफा हो उसने यह कदम उठाया। इस मामले में अब तक 17 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार इस साल अप्रैल में श्रीधर एस ने आत्महत्या कर ली थी और उसने एक नोट में और एक वीडियो में भी कहा था कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है और इसके लिए किसी को जवाबदेह नहीं ठहराया जाए।
लेकिन पुलिस इस बात की तफ्शीश कर रही है कि श्रीधर की मौत और रेणुकास्वामी की हत्या के बीच कोई संबंध तो नहीं है?
श्रीधर ‘दुर्गा कंस्ट्रक्शन’ के फार्महाउस पर काम करता था। यह ‘दुर्गा कंस्ट्रक्शन’ कथित रूप से दर्शन का है। पुलिस के अनुसार श्रीधर ने कहा था कि उसने जिंदगी में अकेलापन के कारण यह अतिवादी कदम उठाया।
परमेश्वर ने कहा, ‘‘ यदि (आत्महत्या के) उस मामले का (रेणुकास्वामी की हत्या में दर्शन की लिप्तता के) इस मामले से कोई संबंध है तो पुलिस दल उसकी जांच करेगा। यदि पुलिस दल महसूस करता है कि उसे इस मामले में दर्शन के खिलाफ और जांच करने की उसे जरूरत है तो वह हमें (गृह विभाग) लिखेगा और हम अपनी मंजूरी देंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)