ताजा खबरें | अगर केंद्र में नई सरकार बनी तो ईवीएम को नदी में फेंक दिया जाएगा: फारुक अब्दुल्ला

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव हार जाती है, तो नई सरकार चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी।

गांदरबल (जम्मू कश्मीर), नौ मई नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर भाजपा लोकसभा चुनाव हार जाती है, तो नई सरकार चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल बंद कर देगी।

अब्दुल्ला ने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल दुनिया में कहीं और नहीं किया जा रहा है, लेकिन “यहां इसे हम पर थोपा गया है।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, " ‘इंशाल्लाह (अल्लाह ने चाह तो) अगर दिल्ली में नई सरकार आई तो इन मशीनों को नदी में फेंक दिया जाएगा।"

अब्दुल्ला ने यहां मध्य कश्मीर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह मशीन चोरी की मशीन हैं। जब आप वोट दें तो यह सुनिश्चित कर लें कि आवाज आई है या नहीं, लाइट जली है या नहीं। अगर आपको लाइट जलती हुई नहीं दिखे तो वहां मौजूद अधिकारियों से पूछें। डरें नहीं। यह देखने के लिए वीवीपैट भी जांच लें कि आपका वोट एनसी के चुनाव चिह्न पर पड़ा है या नहीं।”

एनसी अध्यक्ष श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र से अपनी पार्टी के उम्मीदवार आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के लिए प्रचार कर रहे थे।

श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा सांसद अब्दुल्ला इस बार स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अपना हमला जारी रखते हुए एनसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मोदी उन मुद्दों को भूल गए हैं जिन्होंने उन्हें 2014 में शीर्ष पद तक पहुंचाया था। अब्दुल्ला ने कहा, "वह अब महंगाई आदि के बारे में बात नहीं करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\