देश की खबरें | मोदी राजग-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराते हैं तो भाजपा के लिए प्रचार करूंगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की रविवार को चुनौती दी और वादा किया कि अगर प्रधानमंत्री इस मांग को पूरा करते हैं तो वह (केजरीवाल) भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की रविवार को चुनौती दी और वादा किया कि अगर प्रधानमंत्री इस मांग को पूरा करते हैं तो वह (केजरीवाल) भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

केजरीवाल ने ‘जनता की अदालत’ में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया।

उन्होंने ‘डबल इंजन’ मॉडल को ‘‘दोहरी लूट और दोहरा भ्रष्टाचार’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री मोदी को फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा-शासित सभी 22 राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती देता हूं। अगर वह ऐसा करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘चुनाव-पूर्व सर्वेक्षण दिखाते हैं कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में जल्द ही गिर जाएगी।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर गरीब-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए बस मार्शल और डाटा एंट्री ऑपरेटर हटाने के साथ ही प्रदेश में होम गार्ड का वेतन रोकने का हवाला दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दिल्ली में कोई लोकतंत्र नहीं है। प्रदेश में उपराज्यपाल का शासन है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट