देश की खबरें | मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ नहीं मिला तो पांच जून से अनशन पर बैठूंगा : जरांगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने में विफल रहती है तो वह लोकसभा परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद पांच जून से अनशन करेंगे।

मुंबई, 14 अप्रैल मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने में विफल रहती है तो वह लोकसभा परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद पांच जून से अनशन करेंगे।

जरांगे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की आलोचना करते हुए कहा कि पुलिस चार महीने पहले हुई घटनाओं के लिए भी राज्य भर में मराठा आरक्षण आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में फडणवीस गृह विभाग संभालते हैं।

जरांगे ने कहा, ‘‘अगर सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण का लाभ देने में विफल रहती है, तो मैं पांच जून से अनशन पर बैठूंगा। हम छह जून से एक नया आंदोलन शुरू करेंगे। हम विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू करेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि महा विकास आघाडी सरकार ने आरक्षण नहीं दिया और शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने भी समुदाय को धोखा दिया है। जरांगे ने दावा किया कि इन सभी पार्टियों ने पिछले 40 वर्षों से मराठा समुदाय का इस्तेमाल किया है।

जरांगे पिछले साल अगस्त-सितंबर और अक्टूबर-नवंबर में जालना जिले के अंतरवाली सराटी में अनशन पर बैठे थे और सरकार द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने का वादा करने के बाद उन्होंने ये आंदोलन बंद कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड