देश की खबरें | यदि खरगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनते हैं तो मैं उनके अधीन काम करने को तैयार हूं: शिवकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह उनके अधीन काम करने के लिए तैयार हैं।

बेंगलुरु, आठ अप्रैल कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य के मुख्यमंत्री बनते हैं तो वह उनके अधीन काम करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि खरगे राज्य और देश के लिए एक संपत्ति हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष की सेवाओं ने यहां पार्टी को ताकत दी है।

शिवकुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मल्लिकार्जुन खरगे मेरे नेता हैं और वह मेरे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष हैं। मुझे उनके अधीन काम करना अच्छा लगता है। वह हमारे राज्य और देश के लिए एक संपत्ति हैं। मैं पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के प्रति प्रतिबद्ध हूं।’’

वह एक राष्ट्रीय समाचार चैनल को दिए अपने साक्षात्कार पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह खरगे के राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके अधीन काम करने के लिए तैयार होंगे।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘खरगे उनसे 20 साल वरिष्ठ हैं। उन्होंने आधी रात को सदन के नेता पद से इस्तीफा दे दिया था। आज, एक ब्लॉक अध्यक्ष अब एआईसीसी अध्यक्ष बन गया है। यह कांग्रेस को छोड़कर किसी अन्य पार्टी में संभव नहीं है।’’

कर्नाटक में दस मई को विधानसभा चुनाव होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट