खेल की खबरें | इंग्लैंड की टीम अगर पाकिस्तान का दौरा करेगी तो काबिले तारीफ होगा : मिसबाह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने कहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगर पाकिस्तान का जवाबी दौरा करती है तो यह काबिले तारीफ होगा । उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा ।
कराची, 26 अगस्त पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने कहा है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगर पाकिस्तान का जवाबी दौरा करती है तो यह काबिले तारीफ होगा । उन्होंने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा ।
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच हाल ही में तीन मैचों की श्रृंखला खेली गई जो इंग्लैंड ने जीती ।
मिसबाह ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये कॉलम में लिखा ,‘‘ भविष्य की बात करें तो इंग्लैंड टीम पाकिस्तान आती है तो बहुत अच्छी बात होगी ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड के कई खिलाड़ी एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग 2020 में खेले थे । इसके बाद श्रीलंका, बांग्लादेश और एमसीसी की टीमें आई । इससे पहले विश्व एकादश और वेस्टइंडीज टीमें आई थी ।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.
उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर के खिलाड़ियों को पता है कि पाकिस्तान में किस दर्जे की सुरक्षा मिलती है और उनका किस तरह इस्तकबाल होता है । पाकिस्तानी क्रिकेटप्रेमी भी अपनी धरती पर क्रिकेट देखना चाहते हैं ।’’
मिसबाह ने कहा ,‘‘ इसी तरह से मुश्किल समय में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं । पूरे क्रिकेट समुदाय को एक दूसरे का साथ देना चाहिये ताकि खेल का प्रचार हो सके और क्रिकेटप्रेमियों के चेहरों पर मुस्कान लाई जा सके ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)