IPL 2021: अगर CSK फाइनल में पहुंचा तो Sam Curran न्यूजीलैंड के खिलाफ छोड़ देंगे पहला मैच

इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने सोमवार को इस ओर इशारा किया कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 30 मई को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचती है तो वह दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच को छोड़ सकते है.

सैम कुरेन (Photo Credits: File Photo)

अहमदाबाद, आठ मार्च: इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने सोमवार को इस ओर इशारा किया कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 30 मई को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचती है तो वह दो जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच को छोड़ सकते है. इंग्लैंड में खिलाड़ियों के टेस्ट की जगह आईपीएल को तरजीह देने की चर्चा चल रही है और ऐसे में कुरेन का बयान इंग्लैंड क्रिकेट के लिए किसी वास्तविकता से रूबरू करने वाले की तरह था.

कुरेन ने ब्रिटिश मीडिया से कहा, ‘‘ जाहिर है आपको देखना होगा कि आईपीएल टूर्नामेंट कैसे चलता है. अगर हम क्वालीफिकेशन (फाइनल) से चूक जाते है तो शायद टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.’’

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम के अहम सदस्य कुरेन ने कहा, ‘‘ अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो स्थिति थोड़ी अलग होगी. इसमें अभी काफी समय है. अभी किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है, देखते है क्या होता है.’’

यह भी पढ़ें- IPL 2021: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आईपीएल शेड्यूल पर उठाए सवाल, लिखा पत्र

चेन्नई सुपर किंग्स का 22 साल का यह हरफनमौला खिलाड़ी भारत इंग्लैंड के बीच होने वाले सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए यहां पहुंचा है. वह इस श्रृंखला के बाद अपनी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘ खिलाड़ी के तौर पर उस टूर्नामेंट (आईपीएल) से जुड़ना शानदार है खासकर तब जब आगामी टी20 विश्व कप भारत में होना है. इससे बेहतर तैयारी होगी. इन परिस्थितियों को खुद में सुधार करने का अच्छा मौका मिलेगा.’’

तीन बार की आईपीएल चैम्पियन चेन्नई की टीम के लिए पिछला सत्र काफी बुरा रहा था. यह पहली बार था धोनी की अगुवाई वाली यह टीम प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी. टीम तालिका में सातवें पायदान पर थी लेकिन कुरेन ने यूएई में खेले गये टूर्नामेंट के 14 मैचों में 13 विकेट लेने के अलावा एक अर्धशतकीय पारी के साथ 186 रन बनाये थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2021: 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है आईपीएल, 30 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे लिए वह गर्व करने वाला पल था. मुझे लगा कि मैं विभिन्न परिस्थितियों से सामंजस्य बैठा सकता हूं. जब भी मुझे बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका मिला मैंने अपने कौशल को परखने की कोशिश की. मेरे लिए टी20 विश्व कप की टीम में जगह पक्का करने का यह अच्छा मौका है.’’ उन्होंने कहा कि आईपीएल ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद की है.

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले कुछ समय में मैंने निश्चित रूप से महसूस किया कि पिछले साल दुबई (यूएई) में आईपीएल खेलने के बाद मैं बेहतर खिलाड़ी बना हूं. मुझे अलग-अलग भूमिकाएं दी गयी जिसका मैने वास्तव में लुत्फ उठाया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\