ताजा खबरें | यदि भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह संविधान बदल देगी, लोगों के अधिकार छीन लेगी : प्रियंका गांधी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इस बात से इनकार करने का दिखावा कर रहा हो, लेकिन अगर पार्टी सत्ता में वापस आई तो वह संविधान बदल देगी और लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर देगी।

धरमपुर (गुजरात), 27 अप्रैल कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शीर्ष नेतृत्व भले ही अभी इस बात से इनकार करने का दिखावा कर रहा हो, लेकिन अगर पार्टी सत्ता में वापस आई तो वह संविधान बदल देगी और लोगों को उनके अधिकारों से वंचित कर देगी।

प्रियंका ने आदिवासी बहुल वलसाड जिले के धरमपुर गांव में एसटी (अनुसूचित जनजाति)-सुरक्षित वलसाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अनंत पटेल के समर्थन में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा नेता और उम्मीदवार कह रहे हैं कि वे संविधान बदल देंगे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे इनकार कर रहे हैं। यह उनकी रणनीति है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘शुरुआत में वे उससे हमेशा इनकार करेंगे जो वे करना चाहते हैं लेकिन सत्ता में आने के बाद वे इसे लागू करेंगे। वे आम लोगों को कमजोर करने और उन्हें हमारे संविधान में दिए गए अधिकारों से वंचित करने के लिए संविधान को बदलना चाहते हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह चुनाव के दौरान ‘‘सुपरमैन’’ की तरह मंच पर आते हैं लेकिन आपको उन्हें ‘‘महंगाई मैन’’ के रूप में याद रखना चाहिए।

प्रियंका ने कहा, ‘‘भाजपा नेता प्रधानमंत्री को शक्तिशाली नेता के रूप में पेश करते हैं और (रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में) कहते हैं कि वह ‘चुटकी बजाकर लड़ाई रुकवा देते हैं’ तो फिर वह गरीबी को भी ऐसे ही क्यों नहीं दूर कर पा रहे।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह शहरी इलाकों में 100 दिन के काम की गारंटी के लिए मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) जैसी रोजगार गारंटी योजना लाएगी।

गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर सात मई को आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान होगा। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में राज्य की सभी सीट पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी