देश की खबरें | अगर भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग का होगा : अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए पिछड़ा वर्ग से किसी नेता का चयन करेगी।

हैदराबाद, 27 अक्टूबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पद के लिए पिछड़ा वर्ग से किसी नेता का चयन करेगी।

शाह ने सूर्यापेट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए तेलंगाना के लोगों से राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए मतदान का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "आज, मैं तेलंगाना के लोगों से कहना चाहता हूं: आप भाजपा को आशीर्वाद दें और पार्टी की सरकार बनाएं। तेलंगाना में भाजपा का अगला मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। हमने यह तय किया है।’’

शाह ने कांग्रेस और सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों वंशवादी दल हैं और ये राज्य का भला नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अपने बेटे के. टी. रामाराव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री केसीआर पर दलित नेता को मुख्यमंत्री बनाने या दलितों को तीन एकड़ जमीन मुहैया कराने समेत विभिन्न चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी