देश की खबरें | अगर किसी देश ने भारत की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसे करारा जवाब मिलेगा : राजनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन चेतावनी दी कि अगर किसी देश ने उसकी एक ईंच जमीन भी हड़पने की कोशिश की, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

पिथौरागढ़, 20 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है, लेकिन चेतावनी दी कि अगर किसी देश ने उसकी एक ईंच जमीन भी हड़पने की कोशिश की, तो उसे करारा जवाब मिलेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह उत्तराखंड में ‘शहीद सम्मान यात्रा’ के दूसरे चरण की शुरुआत करने पहुंचे थे, जो पिथौरागढ़ जिले में झौलखेत मूनाकोट से शुरू हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छा संबंध चाहते हैं। भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया, न ही इसने किसी विदेशी भूमि पर कब्जा किया है। पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध भारत की संस्कृति रही है, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं समझते हैं। मुझे नहीं पता कि यह उनकी आदत है या स्वभाव।’’

पाकिस्तान का नाम लेते हुए सिंह ने कहा कि वह आतंकवादी गतिविधियों के माध्यम से भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता रहता है और उसे कड़ा संदेश दे दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पश्चिमी सीमा पर अपने पड़ोसी को स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर उसने सीमा लांघी तो हम न केवल सीमाओं पर पलटवार करेंगे, बल्कि उसके क्षेत्र में भी घुस जाएंगे और सर्जिकल एवं हवाई हमले करेंगे।’’

रक्षा मंत्री ने चीन का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘हमारा एक और पड़ोसी है (जो लगता है चीजों को नहीं समझता है)।’’

सिंह ने कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि अगर दुनिया के किसी भी देश ने ‘‘हमारी एक ईंच जमीन भी हड़पने का प्रयास किया तो भारत करारा जवाब देगा।’’

उन्होंने कहा कि 1971 में भारत की जीत के बारे में हर कोई जानता है। सिंह ने भारत के पड़ोसियों को चेतावनी दी कि वे किसी भ्रम में नहीं रहें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि नेपाल में लिपुलेख से मानसरोवर तक सड़क के बारे में गलत धारणा बनाने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह नेपाल के साथ हमारे निकट सांस्कृतिक संबंधों को प्रभावित करने में विफल रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड