देश की खबरें | भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें केजरीवाल,सिसोदिया को 'भारत रत्न' मिलना चाहिए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को 'भारत रत्न' मिलना चाहिए।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त कांग्रेस ने दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को 'भारत रत्न' मिलना चाहिए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, "जब आप हर तरफ से घिरने लगते हैं तो अपनी जाति और महापुरुषों के पीछे छिपने के काम करते हैं। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शर्म आनी चाहिए।"

उन्होंने तंज कसा, ''यदि भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई, जिसकी उम्मीद नहीं है, तो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार की श्रेणी में 'भारत रत्न' जरूर मिलना चाहिए। "

केजरीवाल ने हाल में कहा था कि सिसोदिया को शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिये 'भारत रत्न' मिलना चाहिए।

कुमार ने कहा , "इस (आबकारी नीति विवाद) विषय पर जहां कांग्रेस संघर्ष कर रही थी, वहीं भाजपा के 'शूरवीर' मौन साधे हुए थे। जब दिल्ली को नशे की राजधानी जैसी पहचान दी जा रही थी तब भाजपा के नेता चुप बैठे थे।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस यह जानना चाहती है कि अगर केजरीवाल का कोई करीबी भ्रष्टाचार करेगा, क्या उस भ्रष्टाचारी को सब माफ है?"

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार को गिराने की कोशिश के आम आदमी पार्टी (आप) के दावे को लेकर सवाल किया, "अगर आप सरकार को तोड़ने की कोशिश हो रही है, तो आप के नेता फोन नंबर एवं नाम उजागर क्यों नहीं करते?अरविंद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड