आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को जनवरी-मार्च तिमाही में 76.36 करोड़ रुपये का लाभ

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 212 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई आईडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही में 76.36 करोड़ रुपये रहा।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 212 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बैंक ने कहा कि आईडीएफसी और सीएफएल (कैपिटल फर्स्ट लिमिटे) का विलय एक अक्टूबर 2018 को होने के चलते वित्त वर्ष 2019-20 के परिणाम की तुलना पिछले साल से नहीं की जा सकती।

बैंक को अक्टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही में 1,631.59 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की आय 4,553 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,971 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2019-20 में बैंक की आय 17,962.72 करोड़ रुपये रही जो 2018-19 में 13,056.17 करोड़ रुपये थी।

मार्च की समाप्ति पर बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 2.6 प्रतिशत रही जो पिछले साल इसी दौरान 2.43 प्रतिशत थी। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 0.94 प्रतिशत रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1.27 प्रतिशत था।

बैंक के निदेशक मंडल ने बांड, निजी नियोजन के आधार पर अधिकतम 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\